डूब क्षेत्र में मानकों के विपरीत भवन का निर्माण के संबंध में सौंपा ज्ञापन
इंदिरापुरम के कनवानी गांव के डूब क्षेत्र में मानकों के विपरीत एक भवन का निर्माण किया गया है, जिसका उपयोग विशेष समुदाय द्वारा मस्जिद के रूप में किया जाता है और बड़ी संख्या में विशेष समुदाय के लोगों द्वारा एकत्रित होकर सामूहिक नमाज पढ़ी जाती है, जिससे वहां का हिंदू समाज काफी आक्रोशित है। इसकी सूचना जब विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को हुई तो वह सैकड़ो की संख्या में वहां पर पहुंचे और पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन के नाम थाना अध्यक्ष के माध्यम से ज्ञापन दिया l
पुलिस प्रशासन ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया तत्पश्चात कार्यकर्ता शांत हुए I महानगर अध्यक्ष डॉक्टर ब्रह्म कुमार गुप्ता विश्व हिंदू परिषद ने कहा कि यदि 7 दोनों के भीतर इस पर उचित कार्यवाही नहीं की गई तो व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा I
इस दौरान सुनील चौहान महानगर मंत्री विश्व हिंदू परिषद, कैलाश राठौरिया महानगर संयोजक बजरंग दल, अशोक गोयल, अनुराग मधुर, अजीत प्रजापति, प्रणव पोद्दार, प्रवीन नागर, अमित पाराशर, सोहित गौतम, मनीष मिश्रा, नवीन कोठारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे!


