एफडीडीआई कर रहा है Redesign Challenge - Sustainable Innovation for the Future प्रतियोगिता का आयोजन

एफडीडीआई कर रहा है Redesign Challenge - Sustainable Innovation for the Future प्रतियोगिता का आयोजन

नोएडा। फुटवियर डिज़ाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट (FDDI), जो वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन एक राष्ट्रीय महत्व की संस्था है, स्कूल छात्रों के लिए नवाचार और शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने हेतु दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। 4 मई को FDDI द्वारा Redesign Challenge - Sustainable Innovation for the Future प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जो कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए विशेष रूप से आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में स्थिरता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें एक हरित भविष्य के लिए नवाचार करने हेतु प्रेरित करना हैं।

इसके अतिरिक्त, 6 मई को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें कक्षा 12वीं के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम छात्रों को प्रोत्साहित  करने और उन्हें दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

FDDI स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर चार प्रमुख क्षेत्रों फुटवियर डिज़ाइन, फैशन डिज़ाइन, लेदर गुड्स एवं एक्सेसरी डिज़ाइन, और रिटेल एवं फैशन मर्चेंडाइजिंग में व्यावसायिक पाठ्यक्रम प्रदान करता है। संस्थान नियमित रूप से स्कूल छात्रों के लिए कैम्पस भ्रमण की व्यवस्था करता है. ताकि वे विभिन्न करियर विकल्पों को जान सकें।

गौरतलब है कि संस्थान के 12 परिसरों में दाखिले की प्रक्रिया जारी है। व्यवसायोंन्मुख कोर्स मे दाखिला लेने के ईच्छुक छात्र आखिरी तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं।