वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम स्वच्छ यमुना मिशन का सामूहिक आगाज
नोएडा। कालिंदी कुंज यमुना घाट पर 72 वा स्वच्छता अभियान एवं जल संरक्षण का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य नदी के घाटों को स्वच्छ बनाना है। इस अभियान के दौरान कालिंदी कुंज यमुना घाट पर कई सफाई कार्य आयोजित किए गए हैं। इस अभियान में स्कूल और कॉलेज के छात्रों के साथ-साथ अन्य स्थानीय लोग भी शामिल हुए।

वाईएसएस फाउंडेशन के संस्थापक सचिन गुप्ता ने बताया कि मिशन का मुख्य उद्देश्य है यमुना नदी के पानी को स्वच्छ रखना और जल संरक्षण के माध्यम से जल संसाधनों को बचाना। पानी की बचत के लिए संगठनों के साथ मिलकर काम करना, प्रदूषण नियंत्रण और उच्च गुणवत्ता वाले जल का उपयोग करना। इसके अलावा, संबंधित संगठनों के साथ मिलकर जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में जन जागरूकता लाना है।

इसके अलावा, सफाई अभियान के साथ-साथ बच्चों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारियां दी गई। इस अभियान का उद्देश्य था कि लोग स्वच्छता के महत्व को समझें और स्वच्छ भारत अभियान के तहत अपनी भूमिका निभाएं। यह अभियान भारत को स्वच्छ बनाने के मुहीम का एक अंग है जो लोगों को एक स्वस्थ और सुरक्षित महौल प्रदान करने के लिए किया जा रहा है। आज वहां पर फैले दियो एवं प्लास्टिक से बच्चों ने कला के माध्यम से यमुना में मछली एवं जलीय जीव की स्थिति को दर्शाया। यमुना कोऑर्डिनेटर दिनेश कुमार ने बताया कि दिन प्रतिदिन जलीय जीव एवं मानव की स्थिति जल को लेकर दयनीय होती जा रही है। आज के कार्यक्रम में नवरत्न फाउंडेशन एवं परिवर्तन संस्था का मुख्य रूप से सहयोग रहा आज के कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सदस्य सचिन गुप्ता, दुर्गा प्रसाद दुबे, दीपक मिश्रा, प्रवीन चौहान, संदीप यादव, राजा, रुस्तम, मोहिनी श्रीवास्तव, पंकज मिश्रा, करिश्मा छतवाल, पूजा, मनप्रीत सिंह, अश्मित, अक्षित, ईशान, नोंवेश, विशाल, कक्री चरण आदि सदस्य सम्मिलित हुए।


