नशे के सौदागरों पर नोएडा पुलिस का बड़ा खुलासा 21 किलो गांजे के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर-20 पुलिस और CRT टीम के संयुक्त ऑपरेशन में 21 किलो अवैध गांजे के साथ 5 शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स कार भी जब्त कर ली। यह कार्रवाई DND रोड, सेक्टर-17 के पास की गई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ओडिशा से गांजा मंगाकर दिल्ली एनसीआर में सप्लाई करते थे और लंबे समय से इस काले कारोबार में सक्रिय थे। गिरोह की एक महिला सदस्य अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अब इनके आपराधिक नेटवर्क और पुराने रिकॉर्ड की भी गहन जांच कर रही है।


