लायंस क्लब नोएडा ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सदस्यों को मिले प्रेसिडेंट अवॉर्ड

लायंस क्लब नोएडा ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सदस्यों को मिले प्रेसिडेंट अवॉर्ड

नोएडा। लायंस क्लब नोएडा द्वारा आज वर्ष 2025-26 ने वार्षिक समारोह में किया बुजुर्गों का सम्मान एवं सदस्यों को दिए प्रेसिडेंट अवॉर्ड। इस बैठक में क्लब के सेवा कार्यक्रमों को संपादित करने में जिन संस्थाओं ने तथा व्यक्तियों ने सहयोग दिया उन सभी का आज सम्मान किया गया। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ नागरिक जिन्होंने देश और समाज की सेवा में जीवन में उल्लेखनीय स्थान प्राप्त किया है उनको भी क्लब की ओर से सम्मानित किया गया। औपचारिक शुरुआत के बाद क्लब के सचिव जयश्री श्रीवास्तव ने वर्ष भर की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

लायंस क्लब नोएडा द्वारा की गई गतिविधियां 
लायंस इंटरनेशनल के वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में लायंस क्लब नोएडा सेवा और जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास कर रहा है। सेवा भावना एवं सहयोग की संस्कृति हमारी पहचान है।
लायंस क्लब नोएडा द्वारा जुलाई ,2025 में डॉक्टर्स डे और CA दिवस पर 11डॉक्टर और 8 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया गया। 
क्लब द्वारा रक्तदान कैंप इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के सहयोग से लगाया गया, जिसमें 28 लोगों ने रक्तदान किया। 
क्लब के परमानेंट प्रोजेक्ट भागता भारत का 11 बार आयोजन किया गया।
 कांवड़ सेवा शिविर में भाग लिया, क्लब की ओर से Rs.11000/-  की सहयोग राशि दी गई।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में क्लब द्वारा  पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण जागरूकता के लिए शहर की फ्लोरीकल्चर समिति के दो जागरूकता  कार्यक्रम करवाए गए ।
क्लब द्वारा तीज का रंगारंग कार्यक्रम, स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस पर स्कूल के बच्चों के साथ, दीपावली तथा होली के उपलक्ष में संगीत मय और मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 
दो जरूरतमंद लोगों को व्हील चेयर मांगे जाने पर दोनों को एक-एक व्हील चेयर दिया गया।
शिक्षा के क्षेत्र में चार स्कूलों के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र, सम्मान प्रतीक चिन्ह तथा अन्य उपहार दिए गए। 
अध्यापक दिवस पर शहर के 109 अध्यापकों को अंग वस्त्र, प्रमाण पत्र तथा सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया गया।
Hunger prevention कार्यक्रम में लगभग 3000 व्यक्तियों के लिए ला विपिन बंसल सिंह तथा ला अरुणा बंसल सिंह द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। 
क्लब के सर्विस एवं विजन केयर कमेटी के अध्यक्ष MJF ला उमेश कुमार एवं ला पूनम गुप्ता जी के सहयोग से 34 लोगों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाया गया।
नेत्र जांच कैंप का आयोजन न्यू नोएडा पब्लिक स्कूल, नोएडा तथा सावन कृपाल रूहानी मिशन ,जेवर में किया गया ।
इस कैंप में न्यू नोएडा पब्लिक स्कूल के 273 बच्चों की आंखों की जांच की गई जिनमें से 32 बच्चों को चश्मे की आवश्यकता पाई गई, उनको चश्मा भी उपलब्ध करवाया गया। जेवर के आई कैंप में एक 146 मरीज आए  जिनमें से जांच के उपरांत मोतियाबिंद के 8 मरीज पाए गए। इनका मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाया गया तथा 40 मरीजों को निशुल्क चश्मा प्रदान किया गया और 65 मरीजों को दवाइयां प्रदान की गई। 
सेक्टर 26 नोएडा स्थित सेंट जूडे इंडिया चाइल्ड केयर के बच्चों को खाद्य सामग्री स्टेशनरी आदि का सामान दिया गया।इन बच्चों के साथ क्रिसमस का त्यौहार मनाया गया ।इस केंद्र की ओर से लायंस क्लब नोएडा को Hands of Hero Award  से सम्मानित किया गया।
श्री जी गौ सदन नोएडा में सामूहिक हवन में भाग लिया, भंडारे का आयोजन किया तथा गौ माता की सेवा में 25 कंबल दान किए गए। 
शनि मंदिर में भी जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे गए।
निवेदा विद्या मंदिर द्वारा पिकनिक  आयोजन के अवसर पर 135 बच्चों एवं स्टाफ के लिए लंच के पैकेट वितरित किए गए। 
क्लब सदस्यों के लिए राजगढ़ फार्म, नोएडा में पिकनिक का आयोजन किया गया।

लायंस क्लब नोएडा के सदस्य लायंस इंटरनेशनल के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए पूरे वर्ष क्लब के साथ सेवा कार्यों को पूरा करने में निःस्वार्थ सहयोग करते हैं, नोएडा शहर की अनेक सामाजिक संस्थाएं भी लायंस क्लब को सेवा कार्य करने का अवसर प्रदान करते हैं। 
अध्यक्ष ला अरुण बंसल सिंह द्वारा ऐसे समर्पित लायन साथियों तथा सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित करने के लिए यह बैठक आयोजित की गई।

सचिव की रिपोर्ट के बाद अध्यक्ष द्वारा स्वागत उद्बोधन किया गया तथा क्लब के सेवा की विचारधारा को सबके सामने रखा गया तथा उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया। आज उपस्थित अतिथियों में लायन  विनय सिसोदिया डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, ला ए के मित्तल, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर तथा ला एस के निगम पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उपस्थित रहे। इस अवसर पर क्लब द्वारा 

केदारनाथ गुप्ता स्वतंत्रता सेनानी, श्रीमती सुषमा गुप्ता शिक्षाविद, VSM COL. डॉ आरएस नारा पर्यावरण विद, डॉ रजनी सिंह लेखिका, ओमप्रकाश अग्रवाल सेवानिवृत्ति बैंक ऑफिसर, श्रीमती शोभा यादव, श्रीमती माधवी शर्मा, ला सी एस  भोगल को क्लब द्वारा सम्मानित किया गया। इनके अतिरिक्त क्लब के सदस्यों को तथा अनेक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया।

मीटिंग के बाद ला आर एन श्रीवास्तव ने सभी का धन्यवाद देते हुए सभी को भोजन के लिए आमंत्रित किया।