खेलो 39 ने निकाली दूसरी स्पोर्ट्स कार्निवल परेड

खेलो 39 ने निकाली दूसरी स्पोर्ट्स कार्निवल परेड

नोएडा। खेलो 39 ने अपनी दूसरी स्पोर्ट्स कार्निवल परेड बड़ी धूमधाम से मनाई। इसका आरंभ सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 39 से हुआ जिसमें लगभग 200 लोगो ने भाग लिया। के. के. जैन महासचिव फोनरवा एवम RWA अध्यक्ष जी. एस. सचदेवा ने बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन किया।

इस परेड के साथ ही मई महीने में बैडमिंटन , टेबल टेनिस, चैस, कैरमबोर्ड , फुटबॉल आदि प्रतियोगिताओ का शुभ आरंभ की भी घोषणा की।

खेलो 39 को नीलदीप फाउंडेशन एनजीओ का सहयोग प्राप्त है। खेलो 39 के अध्यक्ष डी. के. वार्ष्णेय, महासचिव सूरज वर्मा , सह सचिव रजत सिंह एवम सौरभ अग्रवाल कोऑर्डिनेटर राहुल जैन, दिव्य भसीन, पंकज करनानी, यश सहाय, नीरा वर्मा, रंजीत सिंह, डॉ अरुण प्रसाद, एस. एस. बीस्ट , यशपाल खुल्लर आदि उपस्थिति रहे।