सुपरटेक इको विलेज-2 में कायस्थ परिवारों ने धूमधाम से मनाया चित्रगुप्त अवतरण दिवस

सुपरटेक इको विलेज-2 में कायस्थ परिवारों ने धूमधाम से मनाया चित्रगुप्त अवतरण दिवस

ग्रेटर नोएडा वेस्ट। ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन स्थित सुपरटेक इको विलेज-2 में कायस्थ समाज के लोगों ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज का अवतरण दिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया।

इस अवसर पर सोसायटी के सभी चित्रांश बंधु एवं कायस्थ परिवार सोसायटी के मंदिर में एकत्रित हुए। यहां भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज की प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना की गई। सभी ने सामूहिक रूप से चित्रगुप्त चालीसा का पाठ किया तथा आरती में भाग लिया। इसके उपरांत श्रद्धा और भक्ति भाव से कलम-दवात की पूजा की गई।

कार्यक्रम के अंतर्गत सायंकाल सभी चित्रांश बंधुओं ने सपरिवार सोसायटी क्लब में आयोजित सामूहिक रात्रिभोज में सहभागिता की। इस आयोजन ने समाज के लोगों को आपस में मिलने-जुलने और पारिवारिक सौहार्द बढ़ाने का अवसर प्रदान किया।
कार्यक्रम में शामिल सभी परिवारों ने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन नियमित रूप से आयोजित करने का सुझाव दिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में मुख्य रूप से नीरज श्रीवास्तव, सुजीत श्रीवास्तव, बी.के. श्रीवास्तव एवं आर.के. श्रीवास्तव सहित अन्य चित्रांश बंधुओं का विशेष योगदान रहा।