कर्मचारी सेवानिवृत्त होते हैं पर उनके ऊपर जिम्मेदारी और बढ़ जाती है
गाजीपुर बिरनो सेवानिवृत्ति एक ऐसा अवसर है जहाँ व्यक्ति को बोलने के लिए शब्दों की कमी पड़ जाती है क्योंकि उस समय मन में मिश्रित भावनाएं उमड़ती है। उस समय दोनों ख़ुशी के पल और दुखद क्षण व्यक्ति की आँखों के सामने छा जाते हैं। सेवानिवृत्ति विदाई समारोह का आयोजन रिटायर हो रहे व्यक्ति के काम या योगदान को पहचानने के लिए किया जाता है।

राजकीय पशु चिकित्सालय में लम्बे अरसे से अपनी सेवाएं दे रहे चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी श्री राजेन्द्र यादव की सेवानिवृत्त के अवसर पर आज बिरनो गांव स्थित पशु चिकित्सालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया
इस अवसर पर पशु चिकित्सालय के प्रभारी अधीक्षक गुरूदेव मौर्या ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी को माला पहना कर स्वागत किया एवं सेवानिवृत्त से आगे के समय के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर समस्त कर्मचारियों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया और गीता, अंग वस्त्र,छाता ,छङी और लाइट देकर सम्मान किया।

ईस विदाई समारोह कार्यक्रम मे राम दुलारे यादव, राकेश यादव ,गोवर्धन प्रसाद, बृजेश यादव, गजराज और नंदलाल मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में डॉ संजय वर्मा ने आये हुए सभी लोगों का आभार प्रकट किया ।


