1600 से ज्यादा पिछड़े वर्ग के युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए एचडीएफसी बैंक ने नैसकॉम फाउंडेशन के साथ मिलाया हाथ
नैसकॉम फाउंडेशन एचडीएफसी बैंक के साथ मिलकर 1600 से ज्यादा पिछड़े वर्ग के युवाओं का कौशल विकास कर रहा है जिसमें 60 प्रतिशत महिलाएं हैं। यह कार्यक्रम आज के समय के प्रचलित विषय जैसे की बीएफएसआई, बीपीएम, और डाटा एनालिटिक्स में टेक्निकल प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ ही प्रतिभागियों को कम्युनिकेशन, प्रॉब्लम सॉल्विंग और टीमवर्क जैसी सॉफ्ट स्किल्स में भी प्रशिक्षण देगा।
युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने और उन्हें बेहतर प्लेसमेंट के अवसर प्रदान करने के लिए यह प्रोग्राम उद्योगों द्वारा प्रमाणित है जिसमें रोजगार मेले और प्लेसमेंट भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि इस प्रोग्राम की मदद से प्रतिभागी अपने लिए सही रोल में आसानी से ढल सकें।यह कार्यक्रम दिल्ली एनसीआर, कोलकाता, लखनऊ और बेंगलुरु में ट्रेनिंग पार्टनर के माध्यम से चलाया जा रहा है, जिसमें अगली पीढ़ी के टेक प्रोफेशनल को विकसित किया जा सके।
अपनी इस 3 साल की कौशल विकास पहल के माध्यम से यह प्रोजेक्ट, कम से कम 70% प्रशिक्षित और प्रमाणित प्रतिभागियों को रोजगार उपलब्ध कराने का वादा करता है। प्रोजेक्ट आधारित शिक्षा और तकनीकी शिक्षा के मिश्रण के साथ छात्रों को इस प्रोग्राम में मिलेगा असल वातावरण में काम करने का अनुभव, और मार्गदर्शन जिससे कि वह काम करने के लिए तैयार हो सकेंगे और अर्थव्यवस्था में अपना योगदान भी दे सकेंगे।
युवाओं को भविष्य के लिए जरूरी कौशल प्रदान करके यह पहल लंबे समय तक उनके करियर को प्रासंगिक बनाए रखने के लिए उन्हें सशक्त करती है, जिससे भारत का तकनीकी क्षेत्र में समग्र विकास का लक्ष्य भी पूरा हो सके।


