जनपद के होनहार क्रिकेटर प्रखर चतुर्वेदी के गांव में दिखा अदभुत नजारा, ग्रामीण उत्साहित

जनपद के होनहार क्रिकेटर प्रखर चतुर्वेदी के गांव में दिखा अदभुत नजारा, ग्रामीण उत्साहित

गाजीपुर टीम इंडिया के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के बाद जिले का एक और होनाहार लाल प्रखर चतुर्वेदी ने क्रिकेट में अपनी लाजवाब पारी खेलकर टीम इंडिया के दरवाजे पर दस्तक दे दिया है जी हां हम बात कर रहे हैं गाजीपुर जनपद के बिरनो ब्लाक अंतर्गत एक छोटे से गांव देवकठिया बेलवा रसूलपुर से जहां के सुदर्शन चौबे जो मलेरिया विभाग में इंस्पेक्टर हुआ करते थे उनके पुत्र संजय चतुर्वेदी आईआईटी आईआईएम और संजय चतुर्वेदी की पत्नी रूपा चतुर्वेदी डीआरडीओ इस परिवार का उगता हुआ सूरज प्रखर चतुर्वेदी ने कुच बिहार ट्रॉफी फाइनल में मुंबई के खिलाफ 638 गेंद पर 404 रन बनाए इस बल्लेबाजी ने अपनी इनिंग में 46 चौके और तीन छक्के भी जड़े जिसकी बदौलत कर्नाटक में 8 विकेट पर 890 रनों की स्कोर खड़ा कर दिया इस जानकारी के बाद जहां पूरे जनपद में खुशी का माहौल देखा गया वही देवकठिया गांव में युवाओं की एक टोली ने प्रखर को बधाई देने के लिए एक ऐसा दिन तय किया था जिसे इतिहास के पन्ने में भी दर्ज किया जा सके 21 तारीख जनवरी 2024 जब भारतवर्ष में रामलला के लिए अयोध्या में तैयारी जोरों पर है 22 तारीख को प्राण प्रतिष्ठा के साथ-साथ रामलला महल में प्रवेश करेंगे उससे एक दिन पूर्व युवाओं की टोली ने प्रखर को बधाई देने का एक नायाब तरीका प्रयोग किया गांव के युवाओं ने माता शीतला, ब्रह्मा बाबा स्थान और काली माता के मंदिर पर साफ सफाई करके पूजन अर्चन भी किया और मिठाइयां भी बांटी एक स्वर में सभी ने मिट्टी है देवकठिया की प्रखर हमारा लाल है का नारा लगाते हुए जय श्री राम के साथ उद्घोष भी किया इस मौके पर डाक्टर सुधाकर पासवान ,कृष्ण मोहन मालवीय ,पवन मोहन मालवीय, टप्पू पासवान, राजेश गुप्ता ,जगराम कुशवाहा, उमेश चंद्र पांडे, भरत कुमार, ग्राम प्रधान चिंता देवी, शैलेंद्र कुशवाहा, राजू कुशवाहा ,चुन्नू प्रसाद, बाबूलाल पासवान सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता निभाई।