पूर्व पालिका अध्यक्ष रीना भाटी उतरीं गंदे पानी में, संगम पार्क के जलभराव पर अधिकारियों को 7 दिन का अल्टीमेटम
खोड़ा। संगम पार्क में जलभराव की समस्या से जूझ रही जनता की पीड़ा जानने के लिए पूर्व पालिका अध्यक्ष रीना भाटी मंगलवार को खुद गंदे पानी में उतरीं। उन्होंने क्षेत्र का जायज़ा लेते हुए नगर पालिका प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए और कहा कि जनता की परेशानी पर अब आंख मूंदने वाले अधिकारियों को जवाब देना ही होगा।
करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे नगर पालिका के जेई साहब ने आश्वासन दिया कि 7 दिन के भीतर संगम पार्क से पानी निकासी का कार्य पूरा कर दिया जाएगा। रीना भाटी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो नगर पालिका अधिकारियों से कड़ी जवाब-तलबी की जाएगी।
इस दौरान उनके साथ सभासद संजीव गिरी, सभासद सतीश गुप्ता, समाजसेवी शिवनाथ गुप्ता, नीलम मिश्रा, मंडल अध्यक्ष पंकज लड्डू वाल्मीकि सहित कई लोग मौजूद रहे।
नगर पालिका ईओ से भी दूरभाष पर बातचीत हुई, उन्होंने मीटिंग में व्यस्तता का हवाला देते हुए किसी अन्य अधिकारी को मौके पर भेजने की बात कही। बाद में पहुंचे जेई साहब ने 7 दिन में समाधान का भरोसा दिया।


