सीवर लाईन ओवरफ्लो होने से सेक्टर 27 के ई , एफ ब्लॉक बने नर्क
नोएडा। सेक्टर 27 के ई, एफ, ब्लॉक महीनों से सीवर लाईन ओवरफ्लो होने की समस्या से जूझ रहा है जैसा की आरडब्लूए द्वारा बार बार वर्क सर्किल 2 जल , सीवर, विभाग को अवगत कराया जाता हैं जिसका समाधान प्राधिकरण द्वारा अस्थाई रूप से करा दिया जाता है।

सेक्टर 27 में रात की बरसात ने पूरे सेक्टर को ही सीवर ओवरफ्लो ने पानी पानी कर दिया है। घरों में, सड़कों पर, पार्कों में गंदा पानी जमा हो गया है जिससे बदबू और दुर्गंध फैल गई और अब सेक्टर में बिमारी का खतरा भी मंडराने लगा है।
कैंब्रिज स्कूल के पास बड़ा नाला इस समस्या का कारण बनता है इस समस्या को आरडब्ल्यूए हर स्तर से प्राधिकरण अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर चुकी हैं लेकिन आज तक सेक्टर में सही योजनानुसार सुचारू और स्थाई समाधान नहीं कर पायी इसका भुगतान सेक्टर वासियों को उठाना पड रहा है।


