पर्यावरण पर आधारित जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

पर्यावरण पर आधारित जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

नॉएडा। केयरिंग एसोसिएशन इंडिया द्वारा पर्यावरण संरक्षण के महत्व को उजागर करने हेतु चलाये जा रहे पर्यावरण संग्रह अभियान के अंतर्गत आज एक  जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता का विषय "सेव नेचुरल रिसोर्सेज" था, जिसपर प्रतिभागियों ने पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर अपनी कला के माध्यम से विचार व्यक्त किये । यह प्रतियोगिता मिललेनियम स्कूल सेक्टर 119 में आयोजित हुई जिसके मुख्य अतिथि पुलिस उपयुक्त (साइबर क्राइम) श्रीमती प्रीती यादव जी (आई पी इस) व् विशेष अतिथि गौतम बुद्धानगर के प्रभारी वनाधिकारी श्री प्रमोद श्रीवास्तव जी रहे। कार्यक्रम में 7 से 15 वर्षीय छात्र छात्रों ने प्रतिभाग लिया जिसमे कुल 300 से अधिक प्रतिभागी उपस्थित रहे।

विजेताओं में सुहिना नक्सर, अफ़ीफ़ा अंसारी, लाइबा रिज़वान, प्रियांश, अनिंदिता व मोहम्मद अयान को दोनों श्रेणियों में पुरस्कार मिले व अन्य 14 को कॉन्सोलेशन प्राइज मिले.

सभी विजेताओं को पुलिस उपयुक्त (साइबर क्राइम) प्रीती यादव जी (आई पी इस), प्रभारी वनाधिकारी श्री प्रमोद श्रीवास्तव जी, संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिवांश श्रीवास्तव जी व प्रदेश अध्यक्ष अलोक गर्ग जी द्वारा ट्रॉफी व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया.

मुख्य अतिथि प्रीती यादव जी ने अपने सम्बोधन में कहा की इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चो में कॉन्फिडेंस बिल्ड करती है, इनोवेशन लाती हैं और अपनी प्रकृति के प्रति जुड़ाव को दर्शाती है वही प्रमोद श्रीवास्तव जी ने पर्यावरण के संरक्षण हेतु अत्यधिक पेड़ लगाने व उन पेड़ो को बचने के लिए भी ततपर रहने का आग्रह किया.

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवांश श्रीवास्तव जी ने बताया की संस्था पर्यावरण संरक्षण को एक बड़े मुहीम में बदलेगी और प्रत्येक शहरो के सेक्टर स्तर पर इस  कार्यक्रमों को किया जाएगा. हमारी संस्था पर्यावरण संरक्षण को अत्यधिक महत्व देती है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से हम बच्चों और युवाओं को यह समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि पर्यावरण का संरक्षण हम सभी का कर्तव्य है। हमें उम्मीद है कि इस प्रतियोगिता से अधिक से अधिक लोग प्रेरित होंगे और वे अपने कला के माध्यम से पर्यावरण की समस्या को सामने लाएंगे।"

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें प्रेरित करना है कि वे अपनी कला के माध्यम से पर्यावरणीय संकट, जैसे वनों की कटाई, जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जैव विविधता की रक्षा पर विचार व्यक्त करें।
उक्त कार्यक्रम में केयरिंग एसोसिएशन से पंकज त्रिपाठी, शैलेन्द्र सिंह, रजत त्यागी, पुनीत शर्मा, ऋचा सिंह, आकाश अवाना, अमित द्विवेदी, कपिल मेहरा, दुष्यंत, प्रवीण मिश्रा, मनीष जमुआर, सुदर्शन व रणधीर मुख्या रूप से उपथित रहे .