एसपी ओमवीर सिंह ने किया होलिका दहन, दी होली की बधाई
गाजीपुर रविवार को होलिका दहन की संध्या पर एसपी ओमवीर सिंह ने पुलिस लाइन गाजीपुर में पूजन अर्चन के बाद होलिका दहन किया । इस मौके पर उन्होने बच्चों को रंग,गुलाल, अबीर तथा पिचकारी बाटकर होलिका दहन का कार्यक्रम भी संपन्न किया । उन्होने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रतिसार निरीक्षक लाइन तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।



