चैलेंजर्स ग्रुप ने बांटे जिले में 70 हजार लोगों को निशुल्क मास्क
नोएडा। दिन प्रतिदिन शहर में बढ़ते प्रदूषण की मार झेल रहे लोगों के बचाव हेतु चैलेंजर्स ग्रुप ने जिलेभर में जागरूकता फैलाने का बीड़ा उठा लिया है जिसके अंतर्गत संस्था लगातार नोएडा और ग्रेटर नोएडा स्थित स्कूलों, विभिन्न संगठनों, एवम हॉटस्पॉट इलाकों में जाकर प्रदूषण संबंधित जैसे:- वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, आदि अहम विषयों पर कार्यशाला आयोजित कर बच्चों एवं महिलाओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी व कार्यशाला में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को निशुल्क मास्क वितरित किये गए।

चैलेंजर्स ग्रुप के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा बताते हैं कि देश भर में बढ़ते ऐक्यूआई ने लोगों की जान लेना शुरू कर दिया है अगर समय रहते इससे शहर भर के लोगों को जागरूक नहीं किया गया तो मृत्युदर का आंकडा बढ़ने में ज्यादा समय नहीं लगायेगा यही कारण है जिसको ध्यान में रखते हुए संस्था द्वारा ये पहल की गयी है जिससे ट्रैफ़िक पुलिस व, छात्र- छात्राओं, मरीजों, बुजुर्गों, सफाईकर्मियों, राहगीरों आदि लोग लाभांवित हुए।

इस सकारात्मक प्रयास में अपनी भूमिका सूरज झा, रोशनी कुमारी, गीतिका, सोनी, सोनिया चौबे, नीलिमा, दीपानशी ने बखूबी निभाई रहे हैँ।


