आईआईए ने A20 फोरम का किया गठन

आईआईए ने A20 फोरम का किया गठन

नोएडा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और नोएडा के उद्यमी राजीव बंसल ने कर्नाटक स्टेट स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (KASSIA) के अध्यक्ष राजगोपाल से KASSIA के बैंगलोर कार्यालय में मुलाक़ात की। कर्नाटक स्टेट स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यकक्ष तथा अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। 

दरअसल आईआईए ने हाल ही में A20 फोरम का गठन किया था जिसमें देश की जानी मानी औद्योगिक संस्थाओं को साथ जोड़कर MSME की प्रागति के लिये काम करने का निश्चय किया। इसी कड़ी में यह मुलाक़ात हुई । 

राजगोपाल और राजीव बंसल ने एक साँझा पत्र तैयार कर आगामी बजट पर केंद्रीय वित्त मंत्री को देने पर विचार किया। जल्द ही सभी A20 की सभी संस्थाओं की एक बैठक डिल में बुलाने पर चर्चा हुई। 

राजगोपाल ने बताया कि कर्नाटक में २ एकर तक की औद्योगिक भूमि फ़्रीहोल्ड है, आईआईए भी उत्तर प्रदेश सरकार के समक्ष यह उदाहरण देते हुए लीज होल्ड टू फ्री होल्ड की अपनी मुहिम तेज करेगा