आतंकवादियों द्वारा मारे गए हिंदू परिवार के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

आतंकवादियों द्वारा मारे गए हिंदू परिवार के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

नोएडा। सेक्टर 62 स्थित रजत विहार सी ब्लॉक में कल पहलगाम जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा मारे गए हिंदू परिवार के विरोध में कैंडल मार्च निकला गया जिसमें सभी महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग शामिल हुए सभी निवासियों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए सरकार से आतंकियों को करारा जवाब देने की मांग की गई।

महासचिव गोपाल शर्मा ने कहा पहलगाम में आतंकी हमले ने झकझोर दिया है, धर्म पूछकर निर्दोष लोगों की हत्या देश के लिए अस्वीकार्य हैं, खास तौर पर भारत इसे कतई स्वीकार नहीं करता।