201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर निकले बॉबी यादव, अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने की कामना
नोएडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दोबारा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने की कामना को लेकर गांव सर्फाबाद, सेक्टर-73 निवासी बॉबी यादव 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए पैदल यात्रा कर रहे हैं। उनकी इस अनूठी आस्था और संकल्प को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला।

यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों, सामाजिक संगठनों और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बॉबी यादव का फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। लोगों ने उनकी यात्रा की सफलता और मनोकामना पूर्ण होने की कामना करते हुए शुभकामनाएं भी दीं।
बॉबी यादव ने बताया कि उन्होंने प्रदेश की खुशहाली, जनता के कल्याण और अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के विकास की कामना के साथ 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ उठाई है। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना है कि प्रदेश में सुख-समृद्धि बनी रहे और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप नेतृत्व मिले।


