बिरनो थानाध्यक्ष ने महात्मा गाँधी और पुर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री पर किया पुष्प अर्पित
गाजीपुर बिरनो थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। सभी हमराहीयों और कर्मचारीगण को राष्ट्र की एकता को अक्षुण्य रखने की शपथ दिलाई गई और उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी को उनके सत्य और अहिंसा के विचारों को याद दिलाया। बताया कि उन्होंने सभी धर्मों को एकसमान मानने, सभी भाषाओं का सम्मान करने, पुरुषों और महिलाओं को बराबर का दर्जा देने पर जोर दिया और उनके विचारों के सम्मान में संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस दिन को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस घोषित किया गया है।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत की स्वतंत्रता के लिए लम्बी लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने सत्य और अहिंसा के आदर्शों पर चलकर भारत को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराया था। गांधी जयंती के रूप में उनका जन्मदिन मनाकर हम सब राष्ट्रपिता को श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं।


