विश्व हिंदू परिषद के नव निर्मित कार्यालय का भूमि पूजन संपन्न

विश्व हिंदू परिषद के नव निर्मित कार्यालय का भूमि पूजन संपन्न

नोएडा महानगर में विश्व हिन्दू परिषद के कार्यालय का भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमे परम पूज्य जगतगुरु शंकराचार्य राज राजेश्वरानंद महाराज व विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक दिनेश, केंद्रीय मंत्री दिनेश उपाध्याय ,क्षेत्रीय संगठन मंत्री सोहन, प्रान्त मंत्री राजकुमार मेरठ प्रान्त और नोएडा महानगर अध्यक्ष एवं प्रांत उपाध्यक्ष छाया सिंह , विभाग मंत्री ललित , महानगर मंत्री दिनेश महावर के द्वारा भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का संचालन सतेंद्र राघव ने किया कार्यालय का भूमि पूजन के लिए मुख्य यजमान के रूप में समाजसेवी रोहतास चौहान ने अपनी पत्नी के साथ परिषद कार्यालय का भूमि पूजन किया।

विश्व हिन्दू परिषद् महानगर अध्यक्षा बहन छाया सिंह ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद का कार्यालय का स्थान श्रीशक्ति माता मंदिर, सैक्टर-101, सलारपुर, नॉएडा में बनाया जाएगा। 

विभाग मंत्री ललित ने बताया भूमि पूजन कार्यक्रम आचार्य पण्डित बालकिशन पांडित्य से संपन्न हुआ साथ में महानगर कोषाध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी ने सम्पन्न करवाया।  

गौतम बुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष विनय चौधरी ने बताया कार्यलय भवन तीन मंजिला होगा। भवन में सेवा कार्यहेतु कक्ष रहेंगे व प्रचारकों के लिए ठहरने की व्यवस्था रहेगी।

इस मौके पर  उपाध्यक्ष सत्यवीर, सह मंत्री राजीव, प्रवेश , धर्म प्रसार जितेंद्र , विधि प्रकोष्ठ प्रमुख विपुल, मठ मंदिर प्रमुख़ विनोद चौहान, सत्संग प्रमुख विष्णु , प्रचार प्रमुख राहुल, प्रकाश, श्यामवीर, अजय, रवि  एवं महानगर पूरी कार्यकारणी, मातृ शक्ति, दुर्गावाहिनी व प्रखण्ड कार्यकर्त्ता व सभी समाज के वरिष्ठ व प्रमुख लोग, उपस्थित रहे।