भागवत गीता : द पोएटिक अप्रोच ऑफ कृष्ण का नृत्य कथा प्रदर्शन ने किया मुग्ध

भागवत गीता : द पोएटिक अप्रोच ऑफ कृष्ण का नृत्य कथा प्रदर्शन ने किया मुग्ध

भागवत गीता – पोएटिक अप्रोच को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर दिल्ली में 19 दिसंबर को कथक नृत्य में प्रस्तुत किया इसको माया कुलश्रेष्ठ द्वारा  अंजना वेलफेयर सोसाइटी के अंतर्गत प्रदर्शित किया गया। यह कार्यक्रम संस्कृति मंत्रालय की कला संस्कृति विकास योजना के सीएफपीजी अनुदान के अंतर्गत किया गया । माया कुलश्रेष्ठ पिछले 20 वर्षों से भी अधिक कथक नृत्य कर रही है, वह साथ ही साथ दिव्यांग छात्रों के द्वारा भी भारतीय कला द्वारा सशक्त कर रही है,

माया कुलश्रेष्ठ ने इस प्रोडक्शन में रामधारी सिंह दिनकर की कृष्णा चेतावनी एवं गीता के श्लोक का संयुक्त प्रदर्शन किया जिसको मिश्र राग और तीन ताल से समझाया गया। उन्होंने कहा कि इसमें सवार के लिए विभिन्न तरह के वादों का उपयोग किया गया ताकि नवरस को विभिन्न रूपो के साथ दिखाया जा सके माया कहती है कि आज के समय में हमारे भारतीय कला एवं उससे जुड़ा साहित्य युवाओं के समक्ष आना चाहिए कल कोई भी हो चाहे वह नृत्य साहित्य दोनों एक दूसरे के पूरक है और जब यह दोनों निखर कर दर्शकों के समीप आती है तो वह उसको बेहतर तरीके से जान समझ पाते हैं माया ने इसको कत्थक नृत्य में पिरोया था था जिसमें कत्थक के टुकड़े तिहाईयां बलों का भी संगम था ।

संगतकारो मे गायन पर जोहेब हसन, तबला जाकिर खान, पखावज रोमन दास, घटम  शौणिक बनर्जी, सारंगी आमिर अली, बांसुरी निखिल द्वारा प्रस्तुत की गई।