जय श्री राम के नारे के साथ बहलोलपुर में निकला भव्य श्री राम शोभायात्रा
बिरनो ।अयोध्या मे होने वाले प्रभु श्री राम चंद्र जी के भव्य मन्दिर के प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व आज रविवार को बिरनो क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में हनुमान मंदिर से पूरे गांव में राम लक्ष्मण जानकी और हनुमान जी की झाँकी व शोभायात्रा निकाली गई ! श्री राम, माता जानकी व लक्ष्मण, हनुमान का स्वरूप धारण किए बाल कलाकार रथ पर विराजमान थे।शोभायात्रा गांव के विभिन्न मुहल्लों के रास्ते जाकर पुनः हनुमान मंदिर पर जाकर समाप्त हुई ।

शोभायात्रा जिन जिन गलियों से होकर गुजरी गांव वासी उत्साह के साथ फूल मालाओं से स्वागत किए और जगह जगह माताओं बहनों ने झांकी की आरती पूजन किया।शोभायात्रा मे बड़ी संख्या में महिलाए, बच्चियां और नगर के साभ्रांत नागरिक शामिल रहे । युवाओं द्वारा गगन भेदी नारा एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम जय श्री राम,श्री राम जन्मभूमि की जय,श्री कृष्ण जन्मभूमि की जय से पूरा नगर गूंज उठा। इस कार्यक्रम की आयोजक समाजसेवी दिवाकर सिंह ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब हमारे पूरे गांव में भगवान श्री रामचंद्र जी के शोभायात्रा में सभी ग्रामीण एक साथ नजर आए हैं आज हम सभी ग्रामीण पुरुष और महिलाएं आने वाले किसी भी पूजा पाठ में ऐसे ही प्रेम भावना का परिचय देते हुए कार्य करेंगे यह सिर्फ आशा नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है।
इस शोभा यात्रा में पुजारी गोविंद दास जी महाराज ,पंकज पांडेय, प्रशांत सिंह ,विशाल शर्मा, शिवम शर्मा ,शुभम शर्मा ,आकाश सिंह, विनोद सिंह ,संदीप पटेल, दुर्गेश पटवा, चंद्रिका यादव, संतोष सिंह और श्री राम राजभर सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे।


