एवियर एजुकेशनल हब में रंगारंग कार्यक्रम स्पेक्ट्रम 2026 का भव्य आयोजन

एवियर एजुकेशनल हब में रंगारंग कार्यक्रम स्पेक्ट्रम 2026 का भव्य आयोजन

नोएडा सेक्टर 62 स्थित एवियर एजुकेशनल हब में स्पेक्ट्रम 2K26 का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों की प्रतिभा, ऊर्जा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और विद्यार्थियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत फोटोग्राफी प्रतियोगिता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, विज्ञान प्रदर्शनी, फूड स्टॉल, गेम जोन, रंगोली प्रतियोगिता, बॉलीवुड फैशन शो, ओपन माइक और रील मेकिंग जैसी विविध गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इन सभी आयोजनों में छात्रों ने न केवल अपनी कला और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया, बल्कि अपनी प्रस्तुति, आत्मविश्वास और मंच संचालन क्षमता से भी सभी को प्रभावित किया।

फूड स्टॉल और गेम जोन में छात्रों की सक्रिय भागीदारी ने पूरे आयोजन में उत्साह और जीवंतता का संचार किया। संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप सिंह ने भी छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को नई दिशा देते हैं और उन्हें अपनी क्षमताओं को पहचानने एवं विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी विभागों के शिक्षकों और विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस आयोजन में यह स्पष्ट रूप से देखने को मिला कि छात्र केवल अकादमिक ज्ञान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे व्यावहारिक कौशल, नवाचार और क्रिएटिव सोच में भी अग्रणी हैं। एवियर एजुकेशनल हब में छात्रों को इंडस्ट्री ओरिएंटेड स्किल्स के माध्यम से भविष्य के लिए तैयार किया जाता है, जिसका प्रभाव इस कार्यक्रम में स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

इस अवसर पर संस्थान की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती कनिका सिंह ने कहा कि स्पेक्ट्रम 2K26 छात्रों के लिए अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक उत्कृष्ट मंच है और इस प्रकार के आयोजन उनके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री अमरेश सिंह ने कहा कि छात्रों की सक्रिय भागीदारी, टीमवर्क और आयोजन की सुव्यवस्थित योजना इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी सफलता रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र एवं फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे, जहां पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल, उमंग और सीखने का सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।