नोएडा में हुआ आरोग्य वेदी योग व एक्यूप्रेशर चिकित्सा केंद्र का शुभारंभ

नोएडा में हुआ आरोग्य वेदी योग व एक्यूप्रेशर चिकित्सा केंद्र का शुभारंभ

नोएडा। शहर की बढ़ती आबादी को कैसे स्वस्थ रखा जाए, उसी के उद्देश्य से आज बसंत पंचमी के पावन पर्व पर योगाचार्य बृजेश शुक्ला ने आरोग्य वेदी योग व एक्यूप्रेशर थेरेपी पॉइंट, एक्यूप्रेशर चिकित्सा केंद्र की शुरुआत गंगा शॉपिंग कॉम्पलेक्स में पूर्व आईएएस देवदत्त शर्मा के हाथों शुभारंभ किया गया , जिसमें एक्यूप्रेशर चिकित्सा के साथ-साथ एक्यूप्रेशर ट्रेनिंग भी देने का कार्य होगा।

अगर आपको कोई बीमारी है ,अगर इसके बारे में पहले आपको पता चल जाए तो कैसा रहेगा और साथ ही उस बीमारी से कैसे निजात पाई जाए, इसके बारे में भी अगर आपको प्रशिक्षण मिल जाए , तो शायद और उत्तम रहेगा यहां ऐसा ही होने वाला है । जिसमें आप अपनी बीमारियों को समय रहते पहचान पाएंगे और उसे ठीक भी कर पाएंगे । आज के समय में जो हमारा बहुमूल्य धन वा समय बीमारियों की वजह से बर्बाद होता है ,उसे आप बचा सकते हैं। 
ब्रजेश शुक्ला योग शिक्षक के साथ एक एक्यूप्रेशर  ट्रेनर व थैरेपिस्ट है ,वर्तमान में इनका एक थेरेपी सेंटर स्पेक्ट्रम मेट्रो मॉल सेक्टर 75 नोएडा में आरोग्य वेदी के नाम से भी चल रहा है । अब तक एक्यूप्रेशर के द्वारा हजारों लोगों को स्वस्थ कर चुके है । 

इस अवसर पर  संजीव भसीन, करन अनेजा, अमित ब्रजबासी, पवन राज, कपिल,अकरम चौधरी, नरसिंह, अतुल शर्मा, विशाल तिवारी, विख्यात शुक्ला, जियालाल गिरी आदि सरस्वती पूजन में सम्मलित हुए ।