ग्रेटर नोएडा की पावन धरा पर सजेगा 16वां टेंट अधिवेशन तैयारियाँ जोरों पर
ग्रेटर नोएडा | नोएडा टेंट एसोसिएशन परिवार के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि इस वर्ष के 16वें टेंट अधिवेशन की मेजबानी का सौभाग्य नोएडा को प्राप्त हुआ है। एसोसिएशन के महामंत्री पंडित विनोद भारद्वाज ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह भव्य अधिवेशन 19 और 20 सितंबर, 2026 को डायमंड ड्रीम बैंक्वेट हॉल, चौगानपुर (ग्रेटर नोएडा वेस्ट) में आयोजित किया जाएगा।
एकजुटता और गौरव का प्रतीक
पंडित विनोद भारद्वाज ने कहा कि यह आयोजन नोएडा टेंट एसोसिएशन के प्रत्येक सदस्य के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने एसोसिएशन के सभी सम्मानित साथियों से विनम्र अनुरोध किया है कि इस शुभ अवसर पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें और बढ़-चढ़कर यथाशक्ति सहयोग प्रदान करें। इस आयोजन का संकल्प हमारे शहर और जिले के टेंट उद्योग के मान-सम्मान को विश्व पटल पर स्थापित करना है।
प्रमुख आयोजक एवं पदाधिकारी:
इस गौरवशाली आयोजन को सफल बनाने के लिए एसोसिएशन के मुख्य पदाधिकारी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं:
पंडित अरुण शर्मा (वैशाली टेंट), घनश्याम चौहान (पूजादीप टेंट), मुकेश सिंघल (सिंघल टेंट), विनोद पाल (बाबा टेंट), जगदीश नागर (अंकुर टेंट), पंडित विनोद भारद्वाज (महामंत्री, ए वन टेंट), प्रवीण चौहान (पंकज टेंट)
अंत में, महामंत्री जी ने सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए इस महा-अधिवेशन को ऐतिहासिक बनाने हेतु सामूहिक सहयोग की अपेक्षा की है।


