अनंथ प्लेट बैंक – गौतम बुद्ध नगर का शुभारंभ

अनंथ प्लेट बैंक – गौतम बुद्ध नगर का शुभारंभ

सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त अभियान को मिला नया संबल

ग्रेटर नोएडा | पर्यावरण संरक्षण एवं सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए P-3 आरडब्ल्यूए एवं YSS Foundation द्वारा “अनंथ प्लेट बैंक – गौतम बुद्ध नगर” का शुभारंभ मार्केट कॉम्प्लेक्स, सेक्टर P-3, ओमेगा-1, ग्रेटर नोएडा में किया गया। 

इस पहल का उद्देश्य सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजनों में डिस्पोजेबल एवं सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को कम करना तथा स्टील एवं पुनः उपयोग योग्य बर्तनों के उपयोग को बढ़ावा देना है, ताकि स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल समाज का निर्माण किया जा सके।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तेजस्विनी अनंतकुमार जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में Dhirendra Singh उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से सिंगल यूज़ प्लास्टिक के बहिष्कार एवं स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों, युवाओं एवं स्वयंसेवकों को “पर्यावरण संरक्षण एवं सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त भारत” की शपथ भी दिलाई गई। 

P-3 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष अमित भाटी ने कहा कि “अनंथ प्लेट बैंक” केवल एक परियोजना नहीं, बल्कि जनभागीदारी से पर्यावरण बचाने का एक सामाजिक आंदोलन है। उन्होंने कहा कि यदि समाज छोटे-छोटे बदलाव अपनाए, तो प्लास्टिक प्रदूषण को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

अनंत प्लेट बैंक की संचालिका तेजस्विनी अनंतकुमार जी  ने कहा कि संस्था लगातार जल संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता, स्वच्छता एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में कार्य कर रही है। “अनंथ प्लेट बैंक” जैसी पहलें समाज को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों, आरडब्ल्यूए सदस्यों, युवाओं, महिलाओं, स्वयंसेवकों एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस अभियान को जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया। 

अंत में सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा स्वच्छ, हरित एवं प्लास्टिक मुक्त भारत के निर्माण हेतु सामूहिक प्रयास जारी रखने का संदेश दिया गया।