अभाविप ने दिल्ली विश्वविद्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम व परिचर्चा का अयोजन कर मनाई सावरकर जयंती

अभाविप ने दिल्ली विश्वविद्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम व परिचर्चा का अयोजन कर मनाई सावरकर जयंती

नई दिल्ली - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मंगलवार को दिल्ली के कला संकाय में विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई तो वहीं दिल्ली विश्वविद्यालय की विधि संकाय के उमंग भवन में स्वातंत्र्य वीर सावरकर की जयंती के उपलक्ष्य पर परिचर्चा का आयोजन भी किया जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक अध्ययन केंद्र के प्राध्यापक डॉ उमेश अशोक कदम एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर अभाविप दिल्ली के प्रदेश मंत्री हर्ष अत्री उपस्थित रहें जिन्होंने वीर सावरकर के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए उन्हें याद किया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दिल्ली के प्रदेश मंत्री हर्ष अत्री ने कहा कि, वीर सावरकर देश के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों में शुमार है, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए काले पानी की सजा काटी थी। महान स्वतंत्रता सेनानी का जीवन हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। आज हमने उनकी जयंती पर दिल्ली विश्वविद्यालय के भिन्न भिन्न जगहों पर पुष्पांजलि, संगोष्ठी व परिचर्चा का आयोजन कर उन्हें याद किया तथा उनके विचारों को छात्रों के बीच पहुंचाने का काम किया।