एल्डेको आमंत्रण एओए एवं मेंटेनेंस टीम की सूझ-बूझ की वजह से बड़ा हादसा टला

एल्डेको आमंत्रण एओए एवं मेंटेनेंस टीम की सूझ-बूझ की वजह से बड़ा हादसा टला

एल्डेको आमंत्रण के स्वागतम एस-6 टावर की घटना* 

नोएडा: नोएडा सेक्टर-119 स्थित एल्डेको आमंत्रण सोसाईटी के स्वागतम एस-6 टावर के 17 वें फ्लोर पर कल रात भीषण आग लग गई। हालांकि मौके पर मौजूद सेक्युरिटी और मेंटेनेंस टीम की त्वरित कार्रवाई से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।

इस घटना में ज्यादा जान-माल की क्षति नहीं हुई है और सिर्फ दो गार्डों 29 वर्षीय अतुल कुमार एवं 23 वर्षीय देविंदर कुमार को चोट आई है जिनका इलाज करके मेडिकल लीव पर भेज दिया गया है। जिस फ्लैट में आग लगी थी उसके ओनर सुरेश ने कहा, “सबसे पहले  मैं टीम का वक्त रहते सहयोग के लिए धन्यवाद देता हूं। मुझे इस बात की भी खुशी है मेरे फ्लैट के फायर स्प्रिंकलर्स बिल्कुल सही तरह से काम कर रहे थे और स्मोक की वजह से वे तुरंत बर्स्ट हो गए और उनसे पानी का छिड़काव शुरू हो गया। इसके लिए मैं मेटेनेंस टीम का धन्यवाद देता हूं। साथ ही मैं उनका धन्यवाद देना चाहता हूं उन्होंने मुझे रात को क्लब में गेस्टरूम खोलकर मुझे और परिवार को वहां सोने की व्यवस्था की जिससे हम सभी लोग सुरक्षित रहे।”

एल्डेको आमंत्रण एओए के अध्यक्ष निखिल सिंघल ने कहा कि आने वाले 15 अगस्त को हम स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए हम यहां के मेंटेनेंस एवं सेक्युरिटी टीम और साथ ही बचाव कार्य में जान की परवाह किए बिना सम्मिलित होने वाले सभी लोगों का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा, “इस घटना से यह सीख मिलती है कि अगर आप सजग हैं तो किसी भी परिस्थिति पर काबू पाया जा सकता है।” सोसाईटी की सेक्युरिटी में तैनात एसआईएस की पूरी रेसक्यु टीम रात में यहां आ गई थी और उन्होंने इस कार्य में पूरा सहयोग दिया। एओए के अधिकारी देर रात को सभी टावरों का इन्सपेक्शन करते हुए पाए गए।

गौरतलब है कि वर्तमान एओए ने इसी रवीवार को यहां एक फायर मौक ड्रिल का आयोजन किया था सुबह और शाम दो बार, जिसका कल फायदा मिला और इस भीषण आग को समय रहते ही काबू में करके बुझा दिया गया। बहरहाल इस घटना से यह पता चल गया कि एल्डेको आमंत्रण सोसाईटी के सभी फायर सिस्टम बिल्कुल दुरूस्त हैं और अच्छे तरीके से काम कर रहे हैं।  

मौके पर एल्डेको आमंत्रण सोसाईटी एओए के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सेक्रेटरी और ट्रेजरार सभी मौजूद रहे और उन सभी ने बचाव कार्य में सहायता किया। इतना ही नहीं अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष दोनों की हाई स्मोक की वजह से हालत खराब हो गई और उन्होंने स्टीम लेकर अपने आप को संभाला।