इतनी दुस्साहस ,सीने में सटाकर मार दी गोली
गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के सोमनी गांव में रविवार की देर शाम बाइक सवार हमलावर ने सड़क पर खड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने पंकज यादव के सीने मे तमंचा सटाकर दो गोलियां मारी और फरार हो गए। फायरिंग सुनकर ग्रामीणों ने पीछा किया और पुलिस को भी सूचना दी। करंडा पुलिस ने घेराबंदी कर दो हमलावरों को बाइक और तमंचा समेत दबोच लिया। पुलिस लहुलुहान पंकज को अस्पताल लेकर पहुंची, चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया।


