उ.प्र. युवा व्यापार मंडल की प्रादेशिक कार्यकारिणी की मीटिंग संपन्न, नव नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ स्वागत
नोएड़ा।PNI News। अग्रसेन भवन नोएडा सेक्टर 33 में उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल की प्रादेशिक कार्यकारिणी की मीटिंग का आयोजन किया गया l जिसमें सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत कार्यक्रम का रखा गया।
प्रेस प्रवक्ता प्रवीण गर्ग ने बताया कि सभी चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए जिसमें सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन को चुना गया व चेयरमैन नवनीत गुप्ता को चुना गया। औद्योगिक प्रकोष्ठ से भाई राजू गर्ग राडॉन को प्रदेश अध्यक्ष का पद दिया गया व प्रदेश महामंत्री के रूप में प्रवीण गर्ग को निर्विरोध चुना गया।

कानपुर से प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल सभरवाल को चुना गया। सेक्टर 27 नरेश बंसल को अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री का पद दिया गया। मथुरा से सचिन चतुर्वेदी के महामंत्री का पद दिया गया। प्रशांत अगर हरे को मिर्जापुर से प्रदेश उपाध्यक्ष का पद दिया गया। सुशील सिंघल को डिस्ट्रीब्यूशन एसोसिएशन का अध्यक्ष बनाया गया। जिलाध्यक्ष रूप में लघु अग्रवाल को चुना गया व औद्योगिक इकाई में जिला अध्यक्ष भाई नरेंद्र चोपड़ा को दिया गया।
महिला प्रकोष्ठ से आशा पोद्दार को अध्यक्ष चुना गया। पत्रकारों से बात करते हुए नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने बताया कि सभी मार्केट की अलग-अलग टीम निर्धारित कर दी गई है जो आगे अपने अपने बाजारों में विस्तार करेगी।
उन्होंने बताया कि हम हमेशा व्यापारियों के हितों के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे और हमेशा व्यापारी हितों की रक्षा करते हुए उनका साथ देंगे। प्रदेश के व्यापारियों ने नवनिर्वाचित टीम को फूल मालाओं से स्वागत किया।


