लघु उद्योग भारती की नई कार्यकारिणी ने की विद्युत विभाग के चीफ इंजीनियर से मुलाकात
नोएडा।PNI News। आज लघु उद्योग भारती नोएडा द्वारा विद्युत विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र नाथ सिंह से नवगठित कार्यकारिणी के शिष्टाचार- परिचय एवं उद्यमी हित हेतु बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से अनिश्चित रूप से औद्योगिक क्षेत्र में शटडाउन, उद्यमी द्वारा बिल जमा ना होने पर व्यवहार कुशलता का ध्यान रखा जाना, औद्योगिक इकाइयों में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की सुचारू रखने के बारे में बात हुई।
चीफ इंजीनियर वी. एन. सिंह द्वारा लघु उद्योग भारती को यह आश्वस्त किया गया कि हम भविष्य में अनेकों अनेक सुधार करने की और तरफ अग्रसर है और कहा कि मैं आपको यह सुनिश्चित भी करना चाहता हूं कि चाहे वह बिल की समस्या हो, चाहे शट डाऊन की समस्या हो या व्यवहार कुशलता की समस्या हो हम आपको पूर्ण भरोसे के साथ कहते हैं और भरोसा दिलाते है हम आगे भविष्य में सुधार सुनिश्चित कर पाएंगे ।
हम नोएडा जहां शटडाउन की बात है हम औद्योगिक क्षेत्रों में पूर्व में सूचना सुनिश्चित करेगे हैं और बिल जमा करने को भी लेकर हम भरसक प्रयास करते हैं कि उद्यमी को कोई भी समस्या विद्युत विभाग से ना रहे। लघु उद्योग भारती की बातों को चीफ इंजीनियर साहब ने बड़े हर्ष भाव से सुना और यह भी भरोसा दिलाया उद्यमी की किसी भी परेशानी के लिए हम 24 घंटे आपकी सेवा के लिए सदैव तत्पर हैं। लघु उद्योग भारती की तरफ से चीफ इंजीनियर वी एन सिंह का आभार व्यक्त किया गया।
आज की बैठक में लघु उद्योग भारती की तरफ से मेरठ मंडल अध्यक्ष पवन सिंघल, नोएडा इकाई से नोएडा अध्यक्ष अमित गोयल, महासचिव लघु उद्योग भारती सत्यवीर सिंह, कोषाध्यक्ष अमित सिंघल, मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


