फ्रंटलाइन वर्कर, अन्य अधिकारी व कर्मचारियों तक पहुंचाए गए रोग प्रतिरोधक कोविड किट
नोएडा। PNI NEWS। जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सीमा यादव ने कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आज जिला अधिकारी सुहास एलवाई गौतम बुध नगर से मुलाकात कर कोविड किट की उपयोगिता से अवगत कराया क्योंकि मतदान करीब है अतः समस्त अधिकारी व कर्मचारी कोविड-19 के प्रकोप से बचाव हेतु आयुष विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा दी गई है कोविड- किट से 350 कोविड- किट जिला कलेक्ट्रेट गौतम बुध नगर को उपलब्ध करवाई उन्होंने यह भी बताया की आम जनमानस को उनके सभी होम्योपैथिक चिकित्सालय से कोविड- किट का वितरण जारी है।
उनके द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी गौतम बुध नगर के यहां से प्राप्त कोविड- पॉजिटिव रोगियों की लिस्ट का भी टेलीकम्युनिकेशन द्वारा नित्य प्रति उचित मार्गदर्शन कोविड- किट व अन्य परामर्श रोगियों को दिया जा रहा है।


