उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने मनाया राष्ट्रीय संस्कृतिक रंगोत्सव एवं होली मिलन समारोह
राष्ट्रीय संस्कृतिक पर्व रंगोत्सव के पावन पर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल नोएडा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर फूलों की होली एवं राधा कृष्ण की सुन्दर झांकी, रुद्राक्ष डांस एकेडमी के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्रीमती बिमला बाथम जी अध्यक्ष महिला आयोग उत्तर प्रदेश सरकार एवं पूर्व मंत्री श्री नवाब सिंह नागर जी श्री रविकांत मिश्रा जी एवं श्री संजय गुप्ता जी अध्यक्ष रामाज्ञा स्कूल ने इस समारोह मैं सम्मिलित हो सभी को होली की शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस समारोह में अग्रवाल मित्र मंडल के अध्यक्ष विकास बंसल, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र जैन, पूनम सिंह, नोएडा पंजाबी एकता समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता एवं अन्य पदाधिकारी, RWA जलवायु विहार सेक्टर 47 के अध्यक्ष मनीष शुक्ला महासचिव हरमीत सिंह एवं अन्य पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अस्वस्थता के कारण चेयरमैन सुनील गुप्ता ने विडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के द्वारा सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं।
होलीकोत्सव की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर अध्यक्ष संजय जैन एवम सुधीर पोरवाल ने संस्था के बारे में जानकारी दी एवम अधिक से अधिक लोगों को संस्था से जुड़ने का आवाहन किया, व्यापार मंडल की तरफ से सदस्यों को प्रमाण पत्र एवं संस्थान बोर्ड भी प्रदान किए गए, मंच का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल द्वारा किया गया।
इस समारोह मैं व्यापार मंडल की तरफ से संजय जैन (कार्यकारी अध्यक्ष), सुधीर पोरवाल (महासचिव), रमाकांत गर्ग (कोषाध्यक्ष), नरेश बंसल (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), अमित अग्रवाल (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), मनोज गुप्ता (संगठन महामंत्री), कुम्मु जोशी भटनागर (महिला विंग चेयरपर्सन) अमित पोरवाल (युवा विंग अध्यक्ष) संरक्षक राधा कृष्ण गर्ग, डॉ एस.पी. जैन, राज कुमार गर्ग, रनपाल अवाना, नरेंद्र चोपड़ा, फूल सिंह यादव, विक्रम सेठी, राहुल भाटिया, गोविंद अग्रवाल, सुरेंद्र गर्ग, धर्मवीर बंसल, संजय कोहली, पंकज ऐबट, सुनील पांडे, सुनील वर्मा, आशा पोद्दार, निमिषा नेगी, रितु भारद्वाज, योगिता मल्होत्रा, पूजा अवाना, अंजू चौहान, सोना चौधरी, रश्मिता साहू, मधु सिंह पूजा अग्रवाल, छाया राय आदि समेत सभी पदाधिकारी/ सदस्यों द्वारा फूलों की होली खेल एवं नाच गाकर एक दूसरे को बधाइयां दे होली के पर्व को पूरे हर्षो उल्लास से मनाया।


