15-17 जून को दिव्यांगों के लिए उड़ान प्रोजेक्ट के जरिए निःशुल्क कृत्रिम पैरों एवं हाथों के शिविर का होगा आयोजन
नोएडा। रोटरी क्लब ऑफ नोएडा द्वारा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट, मिंडा फाउंडेशन, क्रिएटिव होप इन द वर्ड के सहयोग (उड़ान प्रोजेक्ट) के जरिए (पैर जमीन पर हौसले बुलंदियों पर) दिव्यांगों को कृत्रिम पैरों एवं हाथों का निःशुल्क शिविर का आयोजन 15 जून, 16 जून, 17 जून को किया जाना है। इसके लिए रोटरी नोएडा ब्लड सेंटर में पंजीकरण के लिए संपर्क किया जा सकता है। इसमें पंजीकरण और शिविर में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस शिविर का आयोजन रोटारियन डॉ. आशुतोष सिंघल, डॉ मोहिता शर्मा व अन्य रोटरी क्लब के पदाधिकारियों द्वारा किया जायेगा।
शिविर में पंजीकरण के लिए सम्पर्क करें : 9311043436, 8447750617


