फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन की मातृशक्ति ने गौशाला में की गौसेवा

फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन की मातृशक्ति ने गौशाला में की गौसेवा

नोएडा। फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन (रजि.) की मातृशक्ति द्वारा आज गौसेवा एवं जनसेवा के संकल्प को साकार करते हुए स्थानीय गौशाला में सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मातृशक्ति की सदस्यों ने गौमाता को हरा चारा, गुड़ एवं अन्य आवश्यक सामग्री अर्पित कर उनकी सेवा की तथा गौसंरक्षण एवं पशुसेवा का संदेश दिया।

इस सेवा कार्यक्रम में श्रीमती मंजू मेहता, श्रीमती नीलमणि मेहता, श्रीमती शमा मल्होत्रा, श्रीमती एकता विज, श्रीमती भारती छाबड़ा,श्रीमती रेनू कटारिया, श्रीमती कोशिका कपूर, श्रीमती अमृत खोखर एवं श्रीमती रेनू चिब्बर ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौसेवा को सर्वोच्च सेवा माना गया है। फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन (रजि.) भविष्य में भी समाज सेवा, गौसंरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं मानव कल्याण से जुड़े ऐसे सेवा कार्य निरंतर आयोजित करता रहेगा।

राष्ट्रीय महासचिव श्री सुनील मेहता ने कहा कि फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन (रजि.) की मातृशक्ति आगे भी इसी प्रकार सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेती रहेगी। गौसेवा, मानव सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल हैं और ऐसे सेवा अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता ने मातृशक्ति की सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की महिलाएँ सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेकर समाज के लिए प्रेरणा बन रही हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मातृशक्ति के सहयोग से संगठन समाज सेवा के नए आयाम स्थापित करेगा।