नॉएडा के समाजसेवी डॉ रंजन तोमर को दिल्ली जल्द बोर्ड ने दिया जवाब
नॉएडा - दिल्ली में पिछले साल छठ पर्व पर दिल्ली की यमुना नदी पर जमने वाले फोम को ख़तम करने वाले केमिकल की जानकारी अब सार्वजानिक हो जाएगी , नॉएडा के समाजसेवी डॉक्टर रंजन तोमर ने दिल्ली जल बोर्ड से पूछा था की ऐसे कौनसे केमिकल का इस्तेमाल दिल्ली जल बोर्ड द्वारा किया गया को सालों से जमा फोम अचानक गायब हो गया , इसके जवाब में बोर्ड ने जानकारी दी है की इस केमिकल का नाम है अकुरोल डीएफएस 171 - सिलिकॉन जो की फोम को समाप्त करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
डॉक्टर रंजन तोमर ने कहा की इस केमिकल के इस्तेमाल से सरकार द्वारा फोम को हटाने से लोगों को छट मनाने में बेहद आसानी हुई किन्तु इसपर यह रिसर्च भी ज़रूरी है की इससे यमुना नदी को क्या क्या नुकसान हो सकते हैं , इसके साथ साथ इस फोम को समाप्त करने के अन्य उपाय पर भी सरकार को कार्य करना चाहिए जिससे की आने वाले सालों में हम एक बेहतर दिल्ली और यमुना नदी देख पाएं।
नॉएडा को भी करनी चाहिए पहल
डॉक्टर रंजन तोमर का कहना है की नॉएडा प्राधिकरण को भी यमुना के सम्बन्ध में पहल करनी चाहिए जिसमें यहाँ होने वाले फोम पर काम , यमुना को स्वच्छ करने के उपाय , इसपर नॉएडा के विश्वविद्यालयों में शोध , नदी के समीप स्वच्छ कॉरिडोर ,दार्शनिक स्थल विकसित करने चाहिए।