DDRWA के प्रतिनिधिमंडल ने डीसीपी ट्रैफिक से मुलाक़ात कर शहर की ट्रैफिक समस्याओं को उठाया
डीडीआरडब्ल्यू फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष एन पी सिंह की अध्यक्षता में जिला गौतम बुध नगर में होने वाली ट्रैफिक समस्या के समाधान हेतु अभय कुमार मिश्र, डीसीपी ट्रैफिक (पुलिस उपायुक्त यातायात) से सेक्टर 14 ऑफिस में मुलाकात कर यातायात पुलिस प्रणाली को मजबूत करने और जिले की यातायात समस्या को हल करने की दिशा में सदस्यों आरडब्ल्यूए और विभिन्न संगठनों से प्राप्त प्रमुख समस्याओं और सुझावों को पत्र के माध्यम से परीक्षित किया और यातायात संबंधित समस्याओं पर विस्तृत चर्चा करी।
मीटिंग के दौरान डीडीआरडब्ल्यू फेडरेशन गौतम बुध नगर, उत्तर प्रदेश की ओर से अध्यक्ष एन पी सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार, उपाध्यक्ष अनिल सिंह, महिपाल सिंह, एस पी चौहान, आर सी गुप्ता, पी के सिंह, पुनीत शुक्ला, ललित चौहान, कन्हैयालाल अवाना, सुनील राजपूत, ओमपाल सिंह, संजीव राठौड़ व अन्य लोग उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम डीडी आरडब्ल्यूए फेडरेशन अध्यक्ष एन पी सिंह ने अपनी टीम के साथ जिले के नए पुलिस उपायुक्त (यातायात) के रूप में कार्यभार संभालने पर, डीडीआरडब्लूए फेडरेशन जिला गौतम बुध नगर, उत्तर प्रदेश की ओर से डीसीपी ट्रैफिक को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उन्हें बताया कि हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में जिले की यातायात व्यवस्था में और अधिक सुधार आएगा। वर्तमान में हमारे जिला गौतम बुध नगर उत्तर प्रदेश में वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण जाम की समस्या एक प्रमुख चुनौती है। हमें पूरा भरोसा है कि आपके मार्गदर्शन में इन समस्याओं का ठोस समाधान निकलेगा, जिससे आम जनता, व्यापारियों और स्कूल-कॉलेजों में जाने वाले विद्यार्थियों को सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।
डीडीआरडब्लूए फेडरेशन ने विश्वास दिलाया कि यातायात नियमों के पालन और सुचारू व्यवस्था बनाए रखने में डीडीआरडब्ल्यूए फेडरेशन हमेशा ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेगी।
डीडी आरडब्ल्यूए फेडरेशन, गौतम बुध नगर उत्तर प्रदेश आपके संज्ञान में जिला गौतम बुध नगर संबंधित ट्रैफिक की मुख्य समस्या जैसे अनियोजित बुनियादी ढांचा, गलत रोड इंजीनियरिंग और अनियोजित यू टर्न, अवैध पार्किंग, अत्यधिक वाहन घनत्व, साप्ताहिक बाजार और सड़कों पर होने वाला अतिक्रमण इत्यादि समस्याओं के निवारण हेतु अनुरोध करता है। जिला गौतम बुध नगर में प्रमुख मेट्रो स्टेशनों और बाजारों के पास स्थिति सबसे अधिक खराब है।
पुलिस उपयुक्त यातायात से मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
1. ई-रिक्शा और ऑटो की अवैध पार्किंग: सेक्टर-18, सेक्टर 51 ओर 52 मेट्रो स्टेशन, अट्टा मार्केट, बोटैनिकल गार्डन और सेक्टर-62 जैसे प्रमुख मेट्रो स्टेशनों और बाजारों के नीचे अवैध रूप से ई-रिक्शा और ऑटो खड़े होने से भयंकर जाम लगता है।
2. जिले में होने वाले ट्रेफिक कंजेशन का निदान करने हेतु अनियोजित यू टर्न और अनियोजित रोड इंजीनियरिंग (Unplanned U-turns and unplanned road engineering) को इंप्रूव करने हेतु सुझाव। :-
अनियोजित रोड इंजीनियरिंग (Unplanned road engineering):-
a. बिना सोचे-समझे कट (Unauthorized Cuts): सड़क के डिवाइडर को अपनी मर्जी से तोड़कर या बिना पर्याप्त जगह छोड़े कट बना दिए जाते हैं।
b. दुर्घटनाओं की आशंका: जब कम जगह में वाहन मुड़ते हैं (खासकर तेज रफ्तार में), तो वे विपरीत दिशा से आ रहे वाहनों से टकरा जाते हैं, जिससे 'ब्लैक स्पॉट' (दुर्घटना संभावित क्षेत्र) बन जाते हैं।
c. ट्रैफिक जाम: अनियोजित यू-टर्न के पास वाहन फंस जाते हैं जिससे लंबा जाम लगता है।
d. गलत लेन का उपयोग: मुड़ने के लिए वाहन चालक अचानक मुख्य लेन से कट मारते हैं, जो गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बनता है।
e. सड़क सुरक्षा और सुचारू यातायात के लिए नियोजित 'यू-टर्न' (U-turns) और सुनियोजित रोड इंजीनियरिंग बेहद महत्वपूर्ण हैं। भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग और सड़क परिवहन मंत्रालय के अनुसार, सड़क के वैज्ञानिक डिजाइन के अभाव में दुर्घटनाएं और जाम की समस्या बढ़ जाती है।
जिला गौतम बुध नगर में विशेष कर नोएडा शहर में रोड इंजीनियरिंग पर सही से कार्य नहीं हुआ है और जिले में बने अधिकतर यू टर्न बेहद गलत है। जिनके कारण हर दिन जिले में एक्सीडेंट होते हैं और निवासियों की जान जाती है। इन सभी को इंप्रूवमेंट की आवश्यकता है।
अनियोजित यू टर्न (Unplanned U-turns) :-
a. वैज्ञानिक डिजाइन: इन्हें वाहनों के टर्निंग रेडियस (Turning Radius) और गति सीमा के हिसाब से डिज़ाइन किया जाता है, ताकि भारी वाहन (जैसे बसें या ट्रक) भी बिना रुके एक बार में मुड़ सकें।
b. पर्याप्त जगह (Slip Roads): इसमें मुड़ने वाले वाहनों के लिए सड़क के किनारे एक अतिरिक्त लेन या स्लिप लेन होती है, जिससे मुख्य सड़क पर चल रहे वाहनों की गति प्रभावित नहीं होती।
c. उचित दूरी और साइनबोर्ड: दो यू-टर्न के बीच एक सुरक्षित दूरी होती है और पहले से ही संकेतक (Signboards) लगाए जाते हैं।
3. नोएडा में ट्रैफिक पुलिस की कमी और सीमित मैनपावर के कारण सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम, गलत दिशा में वाहन चलाने (रॉन्ग-साइड ड्राइविंग), और नियमों के उल्लंघन की समस्या बढ़ जाती है। पीक आवर्स के दौरान चौराहों और एक्सप्रेसवे के प्रवेश द्वारों पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं।
4. अव्यवस्था और जाम: प्रमुख चौराहों (जैसे सेक्टर-37, सेक्टर 57 का चौराहा, महामाया फ्लाईओवर, और एक्सप्रेसवे के एंट्री पॉइंट), सेक्टर 52 यू टर्न, स्पेक्ट्रम मॉल सेक्टर 75 नोएडा पर पुलिस की अनुपस्थिति के कारण पीक आवर्स में लंबा जाम लगता है।
5. बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों पर कठोर एक्शन :- जिले में चलने वाली बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों पर तुरंत रोक और योजना बंद तरीके से कार्रवाई करने हेतु अनुरोध।
6. नियमों की अनदेखी: पुलिस की कमी का फायदा उठाकर लोग अक्सर लाल बत्ती (Red light jumping), रॉन्ग साइड ड्राइविंग जो एक्सीडेंट का मुख्य कारण है, बिना हेलमेट और तेज गति से वाहन चलाते हैं।
7. खराब सड़क नियोजन: एक्सप्रेसवे और प्रमुख मार्गों (जैसे छिजारसी) पर वाहनों की भारी संख्या और चौराहों पर गलत नियोजन के कारण पीक आवर्स में लंबा जाम लगता है।
8. ऑनलाइन चालान और सख्ती: मैनपावर की कमी की भरपाई के लिए आपसे अनुरोध है कृपया आप शहर भर में सीसीटीवी कैमरों और ई-चालान (E-Challan) पर जोर दिया जाए ताकि नियमों को शक्ति से लागू किया जा सके।
9. कालिंदी कुंज बॉटले नेक के चलते होने वाली यातायात में असुविधा।
10. सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन पर अवस्थित ट्रैफिक, अवैध थ्री व्हीलर पार्किंग और सेक्टर 52 यू टर्न पर ऑटो चालकों द्वारा रॉन्ग साइड ड्राइविंग को तुरंत बंद करवाने हेतु अनुरोध ।
11. बीडीएस मार्केट सेक्टर 51 पर अनऑथराइज्ड थ्री व्हीलर स्टैंड से होने वाली समस्या और उसके निदान पर चर्चा।
12. सेक्टरों के अंदर से होकर जाने वाले कमर्शियल ई रिक्शा ने जो रूट बना लिया है उन्हें तुरंत बंद करवाने हेतु अनुरोध।
13. जिले में खुले अनाधिकृत बैंक्विट हॉल विशेष कर सेक्टर 51, नोएडा के पास विजिटर के लिए पर्सनल पार्किंग की व्यवस्था न होने की दशा में सड़कों पर ही गाड़ियां पार्क करी जाती है जो ट्रैफिक जाम का मुख्य कारण है जिसपर तुरंत रोक लगनी चाहिए।
14. मेट्रो स्टेशन पर ऑटो ड्राइवर द्वारा महिलाओं और बच्चों के साथ होने वाले मिसबिहेवियर और बदसलूकी से बचाव हेतु पुलिसकर्मी के डेप्लॉयमेंट हेतु अनुरोध।
15. यातायात नियमों को शक्ति से लागू करने हेतु सीसीटीवी कैमरो का मुख्य चौराहों पर तुरंत लगवाने हेतु अनुरोध।
16. कमर्शियल वाहनों को सेक्टर के अंदर और बाहर की मुख्य सड़कों पर ना खड़े होने देने हेतु अनुरोध।


