गीता प्रवचन व वेणी की मधुर घुन में वातावरण हुआ अलोकिक

गीता प्रवचन व वेणी की मधुर घुन में वातावरण हुआ अलोकिक

 नोएडा। सेक्टर -56 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में गीता जयंती समारोह संपन्न हुआ। इसमें भक्तों ने अधिक संख्या में उपस्थिति होकर व शांत व आनंद भाव से श्रद्धेय आचार्य मनीष कौशिक के गीता प्रवचन व प्रश्नोत्तर में भाग लिया व वेणी की मधुर घुन में वातावरण अलोकिक हो गया।

लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति के ट्रस्टी जे. एम. सेठ ने बताया कि समारोह में आचार्य कौशिक का स्वागत करने में मंदिर समिति की टीम व अध्यक्ष और महामंत्री, आरडब्लूए-56 की टीम अपने महामंत्री सहित, नया बांस सोसाइटी के अध्यक्ष, पंजाबी विकास मंच के अध्यक्ष और मंदिर महिला मंडल के सदस्य व सेक्टर के गणमान्य है निवासी उपस्थित रहे।