अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर दीपा जाटव को भाकियू लोकशक्ति संगठन ने दी शुभकामनाएं
नोएडा। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति संगठन के पदाधिकारियों ने ग्राम मामूरा की होनहार बेटी दीपा जाटव के निवास पर पहुंचकर उन्हें 13 जून 2026 को थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भारत के लिए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीतने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान ने संगठन की तरफ से दीपा जाटव को गुलदस्ता देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उन्होंने कहा कि दीपा जाटव ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर न केवल ग्राम मामूरा बल्कि पूरे नोएडा और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
उल्लेखनीय है कि यह दीपा जाटव का दूसरा अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक है। इसके अतिरिक्त उन्होंने जूडो और कराटे में भी अनेक राष्ट्रीय स्तर के स्वर्ण पदक जीतकर अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया है। दीपा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य तथा आने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी भारत के लिए इसी प्रकार स्वर्णिम सफलता प्राप्त करने की कामना की।
सम्मान समारोह में मुख्य रूप से एडवोकेट धर्मवीर सिंह चौहान, नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश तवर, महानगर युवा अध्यक्ष राजकुमार (मोनू), अरुण गौतम, विजय पाल भाटी, सुनील बैसोया, मन्नू शर्मा, महेश बैसोया, सन्नी, प्रमोद प्रजापति, दीपक जाटव, विकाश, ऋषभ, विशाल, पीयूष, रोहित (हाजीपुर) एवं कमल सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


