ग्राम बेढुली उत्तराखंड में बैसी महोत्सव के हुए 11 दिन पूर्ण, सभी भक्तों ने किया गंगा स्नान

ग्राम बेढुली उत्तराखंड में बैसी महोत्सव के हुए 11 दिन पूर्ण, सभी भक्तों ने किया गंगा स्नान

उत्तराखंड को देवभूमि यूं ही नहीं कहा जाता। यहां जुड़ा है आस्था और विश्वास का संगम। ऐसी की झलक उत्तराखंड के ग्राम बेढुली विभांडेश्वर महादेव मंदिर रोड़ तहसील द्वाराहाट जिला अल्मोड़ा में देखने को मिला जहां गुरु गोरखनाथ व हरज्यु महाराज की 22 दिवसीय बैसी महोत्सव का आयोजन हो रहा है।

जहां आज 11 दिन पुर्ण होने पर विमान्डेश्वर महादेव मंदिर में समस्त ग्रामवासीयों ने बैसी में बेठे भगत जिसमें नारायण सिंह बिष्ट (गुरु पद), वीरेंद्र सिंह बिष्ट (भगत जी), रमेश सिंह बिष्ट (भगत जी), बालम सिंह रावत (भगत जी), धीरज सिंह बिष्ट (भगत जी), कुंदन सिंह बिष्ट (भगत जी), करन सिंह बिष्ट (भगत जी), प्रेम आर्या (भगत जी) व उमंग आर्या (भगत जी) को गंगा स्नान कराया। अब 6 अगस्त 2026 को बैसी महोत्सव का समापन होना है।