गुलमोहर मार्केट के दुकानदारों ने सांसद को मार्केट की समस्याओं से कराया अवगत

गुलमोहर मार्केट के दुकानदारों ने सांसद को मार्केट की समस्याओं से कराया अवगत

नोएडा। सेक्टर 15 गुलमोहर मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं दुकानदारों ने सांसद डॉ महेश शर्मा से मुलाकात की । गुलमोहर मार्केट के दुकानदारों ने डॉ महेश शर्मा को एक पत्र देकर मार्केट की समस्याओं से अवगत कराया और बताया की किस प्रकार प्राधिकरण इस मार्केट के समस्याओं को अनदेखा कर रही है।

सांसद ने काफ़ी ध्यान से मार्केट की जानकारी ली और आश्वासन दिया की प्राधिकरण को पत्र लिखकर समस्याओं को हल कराने का प्रयास किया जायेगा। गुलमोहर मार्केट से वीरेन्द्र मलिक महासचिव,श्रीमती गीता खुराना उपाध्यक्ष ,आजम अली खान सचिव , कार्यकारणी सदस्य कैलाश सेनवाल  ,प्रहलाद सिंह, सत्येंद्र तिवारी,रंजीत झा उपस्थित रहे।