गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर राष्ट्र भक्ति के रंग में रंगा सरला चोपड़ा डीएवी पब्लिक स्कूल 

गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर राष्ट्र भक्ति के रंग में रंगा सरला चोपड़ा डीएवी पब्लिक स्कूल 

नोएडा। डीएवी पब्लिक स्कूल नोएडा में  24 जनवरी को  गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आज रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया  जिसमें सर्वप्रथम विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती चित्राकांत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे के रंग में सराबोर ग़ुब्बारे हवा में छोड़ कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।प्रधानाचार्या के संबोधन के पश्चात् छात्रों ने गणतंत्र दिवस मनाने के कारण व ढंग भाषण दिया ।

राष्ट्र भक्ति से संबंधित ओजपूर्ण कविता वाचन कर कार्यक्रम का आरंभ किया । छात्रों ने  राष्ट्र भक्ति से सराबोर जोशीले नृत्य ने उत्साह को दुगुना कर दिया । 2022-23 सत्र के  विभिन्न संकायों के प्रथम  रहे छात्रों को फूल -मालाओं द्वारा सम्मानित करते हुए उनका उत्साह वर्द्धन किया गया । डी ए वी राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया । संपूर्ण कार्यक्रम मेंछात्रों का उत्साह देखते ही बनता था।

कार्यक्रम का समापन करते हुए 
विद्यालय की  प्रधानाचार्या श्रीमती चित्राकांत ने गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं । उन्होंने  संविधान का अर्थ समझाते हुए देश प्रेम, त्याग व कर्तव्य निष्ठा जैसे महान गुण अपनाने की सलाह दी । अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी पालन करने की प्रेरणा दी । तिरंगे का अर्थ समझाते हुए उसके सम्मान करने के लिए प्रेरित किया । 
विद्यालय में ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में  सामाजिक और राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति छात्रों में सजगता , सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत  रखने में सफल भूमिका निभाते हैं l