पी आर डी जवानों का सात दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

पी आर डी जवानों का सात दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

पी आर डी जवानों का सात दिवसीय प्रशिक्षण का समापन

गाजीपुर   युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग गाज़ीपुर द्वारा विशेष सात दिवसीय अनावासीय प्रशिक्षण जनपद के गाज़ीपुर स्थित आर टी आई मैदान में दिनांक 25.11.22 से 1.12.22 तक हुआ। इस प्रशिक्षण में कुल 14 जवानों ने प्रतिभाग किया. यह प्रशिक्षण उन जवानों को दिया जा रहा था जो पूर्व में विभाग द्वारा आयोजित 15दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके थे। प्रशिक्षण में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कुमारी सिंधुजा यादव विकास खंड सदर कैम्प कमान् डेंट एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विरनो रवि शंकर प्रसाद शिविर समादेष्टा पी आर डी जवानों को प्रशिक्षण दें रहे थे इस प्रशिक्षण में पुलिस विभाग एवं होमगार्ड विभाग के प्रशिक्षकगण से भी सहयोग लिया जा रहा है समापन समारोह में उपजिलाधिकारी/ प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री चंद्रशेखर यादव ने प्रशिक्षुओ की सलामी ली एवं शिविर समादेष्टा श्री रविशंकर प्रसाद ने 

प्रमाण पत्र वितरित किया। कैम्प कमांडेंट ने बताया कि विभाग द्वारा मासिक रिफ्रेशर परेड का आयोजन माह के शुक्रवार विकास खंड पर आयोजित की जाती है।समापन समारोह में भूतपूर्व व्यायाम प्रशिक्षक श्री चंद्रभान सिंह ,योगेंद्र राम , एवं रामअवध,राजेश पासवान आदि मौजूद रहे।