ज़म ज़म फाउन्डेशन ने की ईद सादगी के साथ मनाने की अपील

ज़म ज़म फाउन्डेशन ने की ईद सादगी के साथ मनाने की अपील

ज़म ज़म फाउन्डेशन ने देश में फैली कोरोना वायरस महामारी की वजह से सभी मुस्लिम भाईयों और बहनों से इस बार भी ईद-उल-फितर का त्यौहार बहुत ही सादगी के साथ मनाने की अपील की है।
ज़म ज़म फाउन्डेशन के अध्यक्ष शमीम अहमद खान ने कहा कि कोरोना संकट के कारण देश में चल रहे लॉक डाउन का पालन करते हुए जिस तरह रमज़ान मुबारक के पवित्र महीने में मुस्लिम समाज के लोगों ने घरों में रहकर इबादत की है उसे बरकरार रखते हुए ईद का त्यौहार भी बहुत सादगी के साथ मनाना चाहिए और ईद-उल-फितर की नमाज़ भी अपने अपने घरों में ही रहकर पढ़नी चाहिए।
शमीम अहमद खान ने कहा कि देश मे कोरोना वायरस महामारी फैली हुई है ऐसे में ईद की खरीदारी नही करके गरीब परिवारों की मदद करनी चाहिए।