पूजा गुप्ता ने जीता मिस गुजरात और मिस ड्रीम ऑरा इंडिया 2026 (फेस ऑफ़ द ईयर) का खिताब

पूजा गुप्ता ने जीता मिस गुजरात और मिस ड्रीम ऑरा इंडिया 2026 (फेस ऑफ़ द ईयर) का खिताब

नई दिल्ली। पश्चिम विहार स्थित होटल रेडिसन ब्लू में 'ड्रीम ऑरा इंडिया 2026' एवं 'ए.के. पेजेंट' द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ब्यूटी पेजेंट का ग्रैंड फिनाले संपन्न हुआ। 2 से 4 अक्टूबर तक चली इस प्रतियोगिता में देश भर से आए प्रतिभागियों ने विभिन्न चरणों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस प्रतियोगिता में पूजा गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टेट लेवल प्रतियोगिता में मिस गुजरात वहीं नेशनल लेवल पर मिस ड्रीम ऑरा इंडिया 2026 (फेस ऑफ़ द ईयर) की जीत हासिल कर अपनी प्रतिभा और सफलता का परचम लहराया।

ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर और अभिनेत्री संगीता बिजलानी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में फाउंडर गुड्डू कुरैशी और डायरेक्टर वैशनवी खातुन ने प्रमुख भूमिका निभाई और पूरी टीम का समन्वय किया।

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने इंट्रोडक्शन, रैंप वॉक और प्रश्नोत्तर राउंड में हिस्सा लिया। आयोजकों के अनुसार ड्रीम ऑरा इंडिया का मुख्य उद्देश्य मॉडलिंग, फैशन और सौंदर्य प्रतियोगिता के क्षेत्र में उभरती हुई प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना है। 
पूजा गुप्ता की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उनके परिवार, शुभचिंतकों और आयोजकों ने उन्हें बधाईया दी।