26वीं तीन दिवसीय जिला माध्यमिक विधालयीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2022-23 का हुआ आयोजन
ग्रेटर नोएडा। 26वीं तीन दिवसीय जिला माध्यमिक विधालयीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन मिहिर भोज बालिका इण्टर कालिज, दादरी गौतमबुद्धनगर में हुआ जिसमें जनपद के सभी पांच जोनों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं विभिन्न दौड, गोला-फेंक ,लंबी कूद व ऊंची कूद में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नरेंद्र कश्यप राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार ), तेजपाल नागर विधायक दादरी, श्रीचंद शर्मा सदस्य विधानपरिषद उ.प्र, वेदपाल भाटी पूर्व चेयरमैन, मनोज नागर, ऋषिपाल नागर प्रधानाचार्य गांधी इण्टर कालिज, दुजाना की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।

कार्यक्रम में खिलाडियों को संबोधित करते हुए तेजपाल नागर ने सभी को जीवन मे खेल के महत्त्व के बारे मे बताया तथा सभी को ईमानदारी से खेलने को कहा। खेलों का उद्घाटन करते हुए नरेंद्र कश्यप ने भी खिलाडियों का मनोबल बढाया तथा खेलो में सुंदर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। सभी को हरसंभव मदद करने का आश्वासन मंत्री जी ने किया।

श्रीचंद शर्मा सदस्य विधान परिषद ने भी अपने विचार रखते हुए खिलाडियों को कडी मेहनत करने तथा जीवन मे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर वेदपाल भाटी, अनीता नागर ने भी विचार व्यक्त किए।
इस अवसर राजकुमार आर्य पूर्व ए डी जी सी सिविल, ओमवीर आर्य एडवोकेट संपादक दैनिक फ्यूचर लाइन टाईम्स, दिनेश भाटी एड.,सुनील नागर सचिव, खजानी सिंह प्रधानाचार्य, सन्तराम वर्मा प्रधानाचार्य, ओमपाल नागर, प्रवीण नागर, जगबीर सिंह, बालचंद नागर,राजू भाटी, बिट्टू कसाना, विरेंद्र नागर, दीपक शर्मा,राजकुमार आर्य, ओमवीर आर्य , नरेंद्र नागर, प्रवीण कुमार, नेनसी, अदिति सचदेवा सहित उपस्थित रहें।


