योग दिवस पर फ्रेंच आर्केड सोसाइटी निवासियों ने समझे योग करने के फायदे

योग दिवस पर फ्रेंच आर्केड सोसाइटी निवासियों ने समझे योग करने के फायदे

फ्रेंच आर्केड सोसाइटी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बहुत उत्साह और खुशी के साथ मनाया गया। सभी उम्र के लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी लोग पार्क में इकट्ठा हुए। उन्होंने योग इंस्ट्रक्टर सुश्री सारिका की देखरेख में अलग-अलग तरह के आसन किए।

योग इंस्ट्रक्टर सुश्री सारिका ने नियमित रूप से योग करने के फायदों के बारे में बताया। बच्चों ने संगीत की धुन पर कई तरह के आसन किए। अंत में फलप्रसाद बांटा गया। 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विपिन रोहिल्ला, मनोज सेठ और जे.पी. सिंह ने विशेष योगदान दिया।