नोएडा लोकमंच ने 'स्प्रेडिंग द वॉर्मथ' अभियान के तहत किए 400 स्वेटर वितरित

नोएडा लोकमंच ने 'स्प्रेडिंग द वॉर्मथ' अभियान के तहत किए 400 स्वेटर वितरित

नोएडा लोकमंच के "स्प्रेडिंग द वॉर्मथ" शीतकालीन अभियान के तहत आज संस्कार केंद्र, गड़ी चोखंडी सेक्टर 68 में 400 फुल-स्लीव स्वेटर वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य सर्दियों के मौसम में छात्रों को गर्म कपड़े प्रदान कर ठंड से राहत दिलाना और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है।

इस अवसर पर, श्री प्रभात कुमार, आईएएस, पूर्व राज्यपाल, झारखंड, डॉ.अंभष्ट पूर्व निदेशक, एनआईओएस, और रोटेरियन कुशाग्र अवस्थी, अध्यक्ष, रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली, ओखला सिटी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इनके साथ नोएडा लोक मंच के तरफ से महेश सक्सेना लिखा सक्सेना, स्कूल की प्रधानाचार्या लक्ष्मी नेगी, और अनीता सक्सेना, विभा बंसल,और राजेश्वरी त्यागराजन भी उपस्थित रहे।

इस आयोजन के दौरान छात्रों और उनके परिवारों ने इस मानवीय प्रयास के लिए नोएडा लोकमंच और सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस तरह के प्रयासों से समाज में करुणा और संवेदनशीलता को बढ़ावा मिलता है।