नवरत्न फाउंडेशन्स का पेट्रोनेट शीत कवच-2025
कड़कड़ाती ठंड में ठिठुरते बच्चों को सर्दी से राहत देने के जारी अभियान पेट्रोनेट शीत कवच के अंतर्गत आज नवरत्न फाउंडेशन्श ने नोएडा के सेक्टर 37 की हरिजन कॉलोनी में स्थित विद्या एंड चाइल्ड स्कूल के आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित 100 बच्चों को यूनिफार्म गर्म स्वेटर्स का वितरण किया गया।

इस अवसर पर नवरत्न के अध्यक्ष डॉ.अशोक श्रीवास्तव, व विद्या एंड चाइल्ड की इंचार्ज श्रीमती रश्मि कपूर एवं विकास सर और अजय मिश्रा उपस्थित रहे।


