इंडिया हैबिटेट सेंटर में नविता कौशिक की एकल प्रदर्शनी ‘लिमिटलेस विज़न’ 10 जनवरी से

इंडिया हैबिटेट सेंटर में नविता कौशिक की एकल प्रदर्शनी ‘लिमिटलेस विज़न’ 10 जनवरी से

नई दिल्ली। इंडिया हैबिटेट सेंटर के सेंट्रल एट्रियम में 10 जनवरी, 2025 से युवा आर्टिस्ट नविता कौशिक की एकल प्रदर्शनी ‘लिमिटलेस विज़न’ का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि नवनीत कुमार सहगल, चेयरमैन, प्रसार भारती करेंगे। 

गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में केपीएस मल्होत्रा, डीसीपी दिल्ली पुलिस के अलावा कला निर्देशक और समीक्षक काजी एम रागिब भी उपस्थित रहेंगे। एक्रेलिक माध्यम से लेकर लकड़ी और रस्सी आदि का उपयोग करके बनाई गई नविता कौशिक की 30 से अधिक कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। प्रदर्शनी 11 जनवरी से 14 जनवरी सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी।

नविता कौशिक ऐक्रेलिक और तेल माध्यमों का उपयोग करके अपने विचारों को व्यक्त करती हैं। वह कम उम्र से ही पेंटिंग और स्केचिंग करती रही हैं। नविता की कला उनके कैनवस में उनके जीवंत रंगों, बनावट और अन्य सामग्री जैसे रत्न, रस्सी, लकड़ी आदि के माध्यम से पहचानी जाती है। नविता ने अपनी कलाकृतियों कथात्मक शैली के माध्यम से जीवंत किया है। वह लगातार प्रयोग करती रहती हैं और सार्थक प्रतीकों और कथाओं की खोज करके अपने कौशल को विकसित करती हैं। नविता वास्तु शास्त्र से भी प्रेरणा लेती हैं। उनकी पेंटिंग्स उन लोगों को पसंद आती हैं जो कैनवास पर कहानियां ढूंढ़ते हैं, साथ ही उनको भी आकर्षित करती हैं जो आध्यात्मिकता में विश्वास करते हैं और वास्तु के सिद्धांतों का पालन करते हैं।

पिछले कुछ वर्षों में, नविता ने कई प्रतिष्ठित प्रदर्शनियों में अपनी कला को प्रदर्शित किया है। अक्टूबर 2023 में आरकेजी फोटो गैलरी में उनकी एकल प्रदर्शनी में विभिन्न माध्यमों और तकनीकों को दिखाया गया, जबकि 2024 की शुरुआत में लोकायत आर्ट गैलरी में उनकी भागीदारी ने समृद्धि, सफलता और वास्तु की उनकी विषयगत खोज को उजागर किया। इसके अलावा, द ललित होटल में क्यूरेटेड प्रदर्शनियों और अक्टूबर 2024 में एआईएफएसीएस में यूनिटी इन हार्मनी ग्रुप शो में उनके योगदान ने उनके शिल्प के प्रति उनकी निरंतर दृढ़ता और जुनून को दर्शाया। नविता का लक्ष्य ऐसी कला बनाना है जो उनके दर्शकों के लिए प्रेरणा और आत्मनिरीक्षण का स्रोत बने।